लगता है सठिया गये हैं केजरीवाल: लालू

आपको बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब लालू ने टीम अन्ना या उनके किसी सदस्य पर हमला बोला हो। जब भी टीम अन्ना सांसदों पर हमलावर हुई है लालू मोर्चा संभाल लेते हैं और जुबानी जंग शुरु कर देते हैं। अभी कुछ महिने पहले ही जब अन्ना हजारे ने 180 सांसदों के लिए ‘गुंडा’ शब्द का इस्तेमाल किया तो उस समय भी लालू ने टीम को निशाने पर लिया था। लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि अन्ना हजारे की सांसदों के खिलाफ टिप्पणी आपत्तिजनक है। इससे देश में अराजकता की स्थिति बन सकती है।
टीम अन्ना ने जब जल्दी जल्दी मुंबई अनशन समाप्त किया था तो भी लालू कुछ हूमलावर हुए थे और कहा था कि अन्ना का अनशन तो फ्लॉप हो गया। लालू ने कहा था कि लोगों ने सिविल सोसायटी को ‘अस्वीकार’ कर दिया है क्योंकि वे उनकी ‘मंशा’ समझ गए हैं। लालू ने मीडिया से कहा कि टीम अन्ना जनता के नाम पर लोकपाल आंदोलन को बेच रहे थे। उन्होंने इसे धंधा बना लिया था। यह सब नाकामयाब हो गया।’












Click it and Unblock the Notifications