असली अपराधियों का अड्डा है टीम अन्ना: मुलायम

आपको बाताते चलें कि सांसदों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में अन्ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने आज जबाब दिया है। अपने जवाब में केजरीवाल ने कहा कि वह अपने दिल से संसद और सांसदों का सम्मान करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि कुछ सांसद अपने गंदे कामों से संसद की गरीमा खराब कर देते हैं जिनकी इज्जत मैं नहीं कर सकता।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव ने टीम अन्ना को आड़े हाथों लिया था और संसद सत्र के दौरान कहा था कि टीम अन्ना को मुजरिम बनाकर संसद में पेश किया जाये और तब जवाब मांगा जाये। अरविंद केजरीवाल के अपमानजनक बयान के बाद से संसद में टीम अन्ना को खासा प्रतिक्रिया झेलनी पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications