मोतीलाल नेहरू के छात्र को फेसबुक ने दिया 1.34 करोड़ का पैकेज

संस्थान के प्लेसमेन्ट सेल के प्रभारी प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्युनिकेशन में बीटेक के छात्र को फेसबुक ने दो लाख 62 हजार 500 अमेरिकी डालर (एक करोड़ 34 लाख रूपए) सालाना वेतन पर नियुक्ति पत्र दिया है।
प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि हम बस इतना बता सकते हैं कि यह छात्र कानपुर का रहना वाला है लेकिन उसके आगे हम सुरक्षा के मद्देनजर उस छात्र का नाम नहीं बता सकते हैं। त्रिपाठी के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इतना बड़ा पैकेज अभी तक देश में किसी को नहीं मिला था। नियुक्ति पत्र मिलने से पहले उसे नौ चक्रों में साक्षात्कार देना पड़ा। फेसबुक कम्पनी ने उसकी नियुक्ति कैलीफोर्निया के मेनलो पार्क में की है।












Click it and Unblock the Notifications