यूपी बोर्ड: फ्लाइंग स्क्वाड ने कक्ष निरीक्षक की उतरवायी पैंट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के दौरान मिर्जापुर के बापू उपरौध इण्टर कालेज लालगंज परीक्षा केन्द्र पर अचानक छात्रों की आवाजें दूर तक गूंजने लगीं। परीक्षा दे रहे छात्रों ने देखा कि कक्ष में डयूटी देने वाले कक्ष निरीक्षक जो प्रतिदिन उनकी चेकिंग करते थे आज उनकी चेकिंग हो रही है। चेकिंग करने वाला कोई और नहीं नकलचियों को पकडऩे वाले सचल दस्ता था।
राजकीय बालिका इण्टर कालेज विंध्याचल के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में उड़ाका दल लालगंज इण्टर कालेज में ज्यो ही पहुंचा उस समय एक कक्ष निरीक्षक बाहर था। उड़ाका दल को देख वह जल्दी से अपने कमरे की ओर चल दिया। कक्ष निरीक्षक के अचानक भागने से उड़ाका दल के सदस्यों को शक हुआ और उन्होंने उसे छात्र समझकर दौड़कर पकड़ लिया। कक्ष निरीक्षक को पकड़ते ही उन्होंने उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी।
उसकी तलाशी में जूता मोजा पैन्ट शर्ट उतरवा दिया गया। जिस वक्त उसकी तलाशी हो रही थी वह बार बार यही दोहरा रहा था कि छात्र नहीं कक्ष निरीक्षक है लेकिन अधिकारी उकी बात सुनने को तैयार ही नहीं थे। कमरे में बैठे छात्रों ने देखा कि जो कक्ष निरीक्षण रोज उनकी तलाश लेता था आज उसी की पैंट उतर गयी है यह नजारा देखने के बाद छात्र जोर-जोर से हंसने लगे।
छात्रों की हंसी की आवाज सुनकर आस-पास के अन्य कक्ष निरीक्षक मौके पर आ गए और दृश्य देखकर दंग रह गए। उन्होंने सचल दस्ते को बताया कि वह जिसकी तलाशी ले रहे हैं वह छात्र नहीं है कक्ष निरीक्षक है। गलती से अध्यापक की तलाशी की बात उजागर होने पर तलाशी रोकी गयी। बाद में अन्य अध्यापकों तथा केन्द्राध्यक्ष के पहुंचने पर स्थिति स्पष्ट हुई तब उड़ाका दल के सदस्यों ने अध्यापक से माफी मांगी।












Click it and Unblock the Notifications