अरबो ग्रहों पर मिली जीवन की संभावना

दोनों ग्रहों क्रमश: 290 और सात दिन में कक्षा की परिक्रमा पूरी करते हैं। खगोलशास्त्रियों का कहना है कि इससे शुरूआती ब्रह्मांड में ग्रहों के निर्माण के बारे में जानकारी हासिल होगी। इस ग्रह प्रणाली का तारा एचआईपी 11952 पृथ्वी से 375 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।
दूसरी तरफ उत्तर कोरिया का कहना है कि अगले महीने वह लंबी दूरी के राकेट से जिस उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा, उसका लक्ष्य फसल उत्पादन का आकलन करना और प्राकृतिक संसाधनों का विश्लेषण करना होगा। अमेरिका और दक्षिण कोरिया इसे लंबी दूरी की मिसाइल प्रौद्योगिकी के परीक्षण के कवर के तौर पर देख रहे हैं।
एक अनाम उत्तर कोरियाई अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अधिकारी ने आज कहा कि विदेशी विशेषज्ञों और पत्रकारों को इस बात को दिखाने के लिए आमंत्रित किया गया है कि उपग्रह शांतिपूर्ण और वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए है।












Click it and Unblock the Notifications