मोबाइल वैन में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर

Ticket Of Train On Mobile Vans
दिल्ली (ब्यूरो)। ट्रेन का रिजर्वेशन वाला टिकट खरीदने के लिए एक और आसान तरीका आनेवाला है। नेट के जरिए टिकट बुकिंग के बाद अब मोबाइल वैन में ट्रेन का रिजर्वेशन मिलेगा। यह वैन शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लगाए जाएंगे। हर एक वैन एक दिन में कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर जाएगी, जिसका समय पहले से तय होगा। लोगों तक उसकी जानकारी भी पहुंचाई जाएगी।

आरक्षण खिड़की पर बढ़ती मारामारी से लोगों को निजात दिलाने के लिए रेल मंत्रालय ‘मुश्किल आसान’ नाम की यह योजना लाया है। इसके तहत रेलवे अपनी आरक्षण खिड़की वैन के जरिए भीड़भाड़ वाले बाजार, हाट और मेले जैसे सामाजिक कार्यक्रम स्थलों पर आरक्षित टिकट उपलब्ध कराएगी।

मंत्रालय ने रेलवे के 16 जोन में ऐसी 25 मोबाइल वैन चलाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है।रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यात्रा के आरक्षित टिकट उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने देश भर में आठ हजार रिजर्वेशन काउंटर स्थापित किए हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए इंटरनेट से खुद आरक्षण करने की सुविधा भी दी गई है, लेकिन वेबसाइट के न खुलने और वेटिंग टिकट अपने आप रद्द होने की परेशानी से बचने के लिए लोग अभी भी रिजर्वेशन काउंटर को ज्यादा महत्व देते हैं। दूसरी ओर रिजर्वेशन काउंटर पर लंबी कतार लगी रहती है। ऐसे में लोगों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसका उदाहरण देते हुए अधिकारी ने बताया कि जैसे दिसंबर में कुंभ मेला शुरू होने वाला है, पूरे देश से लाखों लोग इलाहाबाद पहुंचेंगे। ऐसे में वहां की आरक्षण खिड़कियों पर भीड़ बढ़ेगी। यही वजह है कि ऐसे स्थानों को टारगेट करते हुए आम जनता को आरक्षण की सुविधा मोबाइल वैन के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। रेल मंत्रालय के अनुसार इस परियोजना को पूरे साल चलाने के लिए 55 लाख 27 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया है।

यदि इस व्यवस्था को सफलता मिलती है तो आगे भी मोबाइल वैन को जारी रखा जाएगा। तीन पायलट प्रोजेक्ट दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में प्रयोग के तौर पर चलाए गए थे, जहां लोगों को इस सुविधा का काफी लाभ हुआ। इसलिए अब रेलवे ने सेंट्रल, नॉदर्न, वेस्टर्न, साउथ, ईस्टर्न सहित सभी 16 जोन में इस सुविधा के जरिए आरक्षित टिकट लोगों तक पहुंचाने का फैसला लिया है। हर एक वैन एक दिन में कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर जाएगी, जिसका समय पहले से तय होगा। लोगों तक उसकी जानकारी भी पहुंचाई जाएगी।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि आरक्षण खिड़की पर बढ़ती भीड़ से निजात दिलाने के लिए रेल मंत्रालय यह योजना लाया है। रेलवे अपनी वैन के जरिए भीड़भाड़ वाले बाजार, हाट और मेले जैसे स्थलों पर आरक्षित टिकट उपलब्ध कराएगी। ऐसे समय जब किसी शहर में बड़ा आयोजन हो और आरक्षण के काउंटर सीमित हों, यह व्यवस्था कारगर साबित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+