शनिवार को 8:30 से 9:30 के बीच अंधेरे में डूब जाएगी पूरी दुनिया

City in Dark
दिल्ली (ब्यूरो)। 31 मार्च को दिल्ली समेत पूरे भारत में रात साढ़े आठ से लेकर साढ़े नौ बजे दिल्ली सहित देशभर में बिजली गुल रखी जाएगी। अर्थ आवर के दौरान बिजली कंपनी ने लोगों बिजली नहीं जलाने की अपील की है। एसएमएस, ईमेल और रेडियो एफएम से इसकी जानकारी दी जा रही है। इस बार इसके लिए महाशतक लगानेवाले सचिन तेंदुलकर की मदद ली जा रही है। साथ ही कोलावेरी डी से रातोंरात स्टार बने धनुष भी लोगों से उस दिन एक घंटे बल्ब नहीं जलाने की अपील कर रहे हैं।

इस बार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। अर्थ आवर में कम बिजली खपत करने में दिल्ली माहिर रही है। बीएसईएस ने अपने 28 लाख उपभोक्ताओं को अर्थ आवर के दौरान जरूरी होने पर ही लाइट या मशीन चलाने का आग्रह किया गया है। बीएसईएस दिल्ली स्थित 950 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले कार्यालय के सभी चार सौ कार्यालयों में बिजली बंद रखेगी।

वर्ष-2011 में अर्थ आवर के दौरान दिल्ली में 300 मेगावाट बिजली की बचत हुई थी। जिसमें से बीएसईएस इलाके में 181 मेगावाट की बचत हुई थी। वर्ष-2010 में 350 मेगावाट बिजली की बचत हुई थी। जिसमें से 172 मेगावाट बिजली की बचत बीएसईएस इलाकों में हुई थी। दो वर्ष में 650 मेगावाट बिजली बचत से 32.5 लाख टन कोयले की बचत हुई है। बीएसईएस बिजली बिल के साथ अर्थ आवर की जानकारी उपभोक्ताओं को दे रही है। इसके अलावा आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से भी मिलकर इसकी जानकारी दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+