साजिश के तहत रामदेव के ट्रक को रोका : बालकृष्ण

वाणिज्य कर विभाग ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को नोटिस जारी कर दिया है। जिसके बारे में जब बाबा रामदेव के दाहिने हाथ बालकृष्ण से पूछा गया तो वो मीडिया वालों पर ही भड़क गये।
लेकिन मामला ज्यादा तूल ना पकड़े इसलिए बाद में वो शांत हो गये और इस पूरे प्रकरण को साजिश करार दे दिया। पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि की कई इकाइयां हैं। प्रतिदिन यहां से कई ट्रक माल भेजे जाते हैं। सिडकुल में फाइनल पैकेजिंग और वितरण यूनिट है।
वहीं पर पूरे कागजों के साथ माल भेजा जा रहा था। ट्रक पर माल से जुड़े पूरे कागजात थे, लेकिन बिना जांच किए माल वाणिज्य कर विभाग ने सीज कर दिया। जहां हम करोड़ो का टैक्स अदा करते हैं वहां हम भला 13 लाख नहीं देंगे। यह सोचने वाली बात है।












Click it and Unblock the Notifications