अखिलेश यादव ने दिया अपनी 4.8 करोड़ की संपत्ति का ब्योरा

युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार की वेबसाइट पर अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजानिक करते हुए एक ऐतिहासिक पहल की है। ऐसा करने वाले वो प्रदेश ते पहले मुख्यमंत्री हैं। वेबसाइट पर जो डेटा जारी किया गया है उसके मुताबिक अखिलेश यादव की कुल संपत्ति 4,83,11,601 रुपए है।
98,84,069 रुपए की अचल संपत्ति है, जिसमें इटावा में 17,53,997 रुपए की कृषि भूमि, लखनऊ में 1-ए, विक्रमादित्य मार्ग स्थित संपत्ति में आधी हिस्सेदारी (कीमत 41,63,647 रुपए), लखनऊ में ही 31/93 एमजी रोड स्थित 37,55,425 रुपए की संपत्ति और फ्रेंड्स कॉलोनी में 2,11,000 रुपए का प्लॉट शामिल है।
इसके अलावा सीएम अखिलेश यादव के पास एक पजेरो कार है, जिसकी कीमत 20,16,000 रुपए है। जीवन बीमा, म्यूचुअल फंड, साधारण बीमा आदि में उनका कुल निवेश 1,08,54,103 रु. है। उनके पास 97,923 रुपए नकद हैं।उन्होंने पत्नी डिंपल यादव को 22,24,416 रुपए, भाई प्रतीक यादव को 1,11,50,000 व सपा को 1,19,000 रुपए, अपने अविभाजित हिंदू परिवार को 1,83,765 रुपए उधार दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications