मध्‍य प्रदेश में कांग्रेसी नेता ने लोगों से धुलावाए पैर

Madhya Pradesh map
भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस नेता की एक ओछी हरकत ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। नता प्रतिपक्ष अजय सिंह विवादों में घिर गये हैं। विवाद की वजह सीधी जिले में जनजातिय वर्ग के लोगों से उनके पैर धुलवाने की तस्‍वीरें हैं। इस घटना के बाद से अजय सिंह पर भाजपा हमलावर हो गई है। मालूम हो कि मामला एमपी के सीधी जिले के बढौरा में निषाद जयंती पर आयोजित समारोह का है।

समारोह में सोमवार को कांग्रेस नेता सिंह भी पहुंचे। कार्यक्रम में सिंह का स्वागत किए जाने के साथ कई लोगों ने उनके पैर धोए। बात यहीं नहीं रुकी, बल्कि कई तो गमछे से पैर पौंछने में भी पीछे नहीं रहे। इस मौके पर सिंह ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जनजातीय व कमजोर वर्ग पर अत्याचार का आरोप लगाया और कहा कि यह वर्ग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

राज्य में लगातार अत्याचार और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, मगर प्रशासन मूक बना हुआ है। सीधी की घटना पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेश लूनावत ने कहा कि जनजातीय वर्ग के लोगों से पैर धुलवाना सामंती प्रथा का उदाहरण है। सिंह जनजातीय वर्ग के लोगों की जमीन पर कब्जा करने में भी पीछे नहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष बात तो लोकतंत्र की करते हैं मगर सच्चे तौर पर वह सामंती है, यह जाहिर होता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+