तिब्बतियों के साथ नरमी बरतेगी सरकार

Hu Jintao
दिल्ली (ब्यूरो)। ब्रिक्स सम्मेलन में आ रहे चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ का विरोध कर रहे तिब्बतियों के प्रति पुलिस नरम रुख अपनाएगी। सरकार ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दे दिया है कि किसी भी हाल में उन पर गोली नहीं चलाई जाएगी। इस मामले में भारत का हाल बहुत ही बुरा है। एक तरफ चीन से संबंध सुधारने हैं दूसरी तरफ अमेरिका का दबाव है कि तिब्बितियों के आंदोलन को बढ़ावा दो। सरकार ने इस लिए बीच का रास्ता अपनाया है।

तिब्बतियों के साथ सख्ती नहीं बरती जाएगी। इस बीच पुलिस ने दो तिब्बती नेताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस नई दिल्ली इलाके में पूरे दिन गश्त कर रही है। पुलिस आंदोलनकारी तिब्बतियों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए थे कि वह पुलिस बल के इलाके में तिब्बती प्रदर्शनकारियों पर नजर रखे। अगर कोई तिब्बती प्रदर्शन करता मिलता है तो उसे जेल भेजा जाए। मंगलवार रात सेना भवन के पास पुलिस ने चार तिब्बतियों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। चारों को तिहाड़ भेज दिया गया। दूसरी तरफ पुलिस आयुक्त ने अपने मातहतों को आदेश दिया है कि किसी भी परिस्थिति में हथियार का इस्तेमाल न करें और न ही गोली चलाई जाए।

गौरतलब है कि ब्रिक्स सम्मेलन में आ रहे चीनी राष्ट्रपति के विरोध में तिब्बती नागरिक आंदोलनरत हैं। तिब्बतियों के सोमवार को किए गए प्रदर्शन के चलते पुलिस ने तीन दिन तक तिब्बतियों के धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। आंदोलन को देखते हुए नई दिल्ली इलाके और उसके बॉर्डर इलाकों में पुलिसकर्मी गश्त करते रहे। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंगलवार रात तुगलक रोड थाना इलाके में सेना भवन के पास चार तिब्बितयों को गिरफ्तार किया गया। पुलिसकर्मियों को रात में ही गश्त करने को कहा गया है। चीनी राष्ट्रपति के रूट के दौरान विशेष सुरक्षा बरती जाएगी, ताकि रूट में कोई तिब्बती न आ सके।

ब्रिक्स सम्मेलन की सुरक्षा में करीब 11 हजार पुलिसकर्मी लगे हैं। ऐसे में सभी पुलिसकर्मियों को नीले रंग का ब्लेजर पहनने को कहा गया है। पुलिस की ओर से मात्र सवा सौ ब्लेजर बांटे गए हैं। ऐसे में एक पुलिसकर्मी ने बताया कि वह नीले रंग का कोर्ट कहां से लाएं। वहीं सभी पुलिसकर्मियों को टाई पहनने को कहा गया है। काफी संख्या में ऐसे पुलिसकर्मी हैं दिल्ली में कुछ हो रहा है। एमसीडी चुनाव, नवरात्रों के चलते मंदिरों की सुरक्षा, करबला, ब्रिक्स सम्मेलन और बजट सत्र के चलते जंतर-मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन। इनके लिए सभी थानों से पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। सभी थानों से सभी जगह पुलिसकर्मी भेजे गए हैं। ऐसे में थानों में ड्यूटी करने लायक पुलिसकर्मी भी नहीं बचे हैं।

उधर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती तिब्बती प्रदर्शनकारी जेमयांग येशी की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. टीएस सिद्धू के अनुसार जेमयांग को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही है। फिलहाल वह अतिगंभीर है और कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। गौरतलब है कि जेमयांग ने सोमवार को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया था। 90 फीसदी जली अवस्था में उसे आरएमएल अस्पताल लाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+