पचास लाख का बीमा कराया, फिर पत्नी -बच्चों को मार डाला

Murder
दिल्ली (ब्यूरो)। मुरादाबाद के मझोला में एक ट्यूटर ने पचास लाख का बीमा करवाने के बाद पत्नी और बच्चों को जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। इससे पहले बीमा के चक्कर में वह पचास भैसों को जहर देकर मार चुका है।

यहां किराए पर रहने वाले ट्यूटर योगेश ने जहर का इंजेक्शन देकर अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से मार डाला। अपनी करतूत पर परदा डालने के लिए मौतों की वजह बीमारी बताते हुए लाशों को लेकर महानगर से सटे अपने गांव पहुंच गया। लेकिन मायके वालों के हंगामा करने पर पुलिस हरकत में आई और पुलिस पूछताछ में ट्यूटर ने जो कबूला उससे सभी के होश उड़ गए। चेहरे से भोला भाला दिखने वाले चेहरे के पीछे छुपा था हैवानियत भरा चेहरा। उसने पत्नी और बच्चों का बेरहमी से कत्ल करना स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का कहना है कि पत्नी और बच्चे आईएएस की तैयारी में बाधक बन रहे थे इसलिए उसने साइनाइड का इंजेक्शन देकर ये हत्याएं की हैं। हालांकि उसकी बताई वजह किसी के गले नहीं उतर रही।

एमए (इंगलिश) योगेश का दामन शुरू से दागदार रहा है। रिश्तेदार, परिजन और पड़ोसी बताते हैं कि वह पैसे से प्यार करता था। पैसा खर्च करने में कंजूसी बरतने वाला योगेश रकम हासिल करने के शार्ट कट तलाश करता था। अपनी इसी महत्वकांक्षा के चलते वह कई बार जेल जाने से बचा। एक बार उसने क्लेम हासिल करने को अपनी सोलह भैंसों को बीमा कराने के बाद जहर देकर मार डाला तो एक बार अपनी दुकान का इंश्योरेंस कराकर डकैती की झूठी स्क्रिप्ट लिखी। पुलिस को शक है कि पत्नी और बच्चों के कत्ल के पीछे भी उसका यही लालच हो सकता है। देर रात पचास लाख के बीमे की बात सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि कत्ल की जो वजह योगेश बता रहा है वह गले नहीं उतरती। लेकिन उसकी फितरत को देखते हुए आशंका है कि उसने शायद इंश्योरेंस क्लेम के लालच में अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की हो। पुलिस को शक है कि पिछले दिनाें योगेश ने अपनी पत्नी कुशलता, बच्चों खुशी (6) और हर्ष (8) का इंश्योरेंस कराया था। हालांकि देर रात तक पुलिस को इसके प्रमाण नहीं मिले थे। हालांकि कुशलता के मायके वालों का कहना है कि योगेश ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसने पत्नी और बच्चों का 50 लाख रुपये का बीमा करा रखा है।

खुद कुशलता के पिता कांठ थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर निवासी रामरतन सिंह बताते हैं कि करीब दो साल पहले उनके दामाद योगेश ने सोलह भैंसों का बीमा कराया और फिर क्लेम हासिल करने को उन्हें जहर देकर मार डाला। करीब तीन साल पहले जब योगेश गांव में परचून की दुकान करता था तब भी उसने डकैती की झूठी स्क्रिप्ट लिखी थी। दुकान का बीमा करने के बाद उसने एक रात दुकान का सामान निकालकर रिश्तेदारी में पहुंचा दिया। फिर दीवार काटी और खुद को हाथ पैर बांधकर दुकान में डाल लिया। पुलिस पूछताछ में वह टूट गया। रामरतन बताते हैं कि योगेश घी और मावा का काम भी करता था। एक बार वह चर्बी से घी बनाने के मामले में वह पकड़ा गया था लेकिन पुलिस की मेहरबान से छूट गया। रामरतन को भी शक है कि उनकी बेटी और उसके दो मासूम बच्चों की हत्या के पीछे बीमा हो सकता है।

ट्रिपल मर्डर की यह सनसनीखेज वारदात रामनगर में मास्टर हरपाल सिंह के मकान में कल करीब चार बजे हुई। करीब आठ कमरों वाले इस मकान के एक कमरे में पाकबड़ा के गांव गुरैठा निवासी योगेश पुत्र जसवंत सिंह पिछले पांच सालों से किराए पर रहता था। पेशे से ट्यूटर और घी व मावे का काम करने वाले योगेश की पत्नी कुशलता (26) और दो मासूम बच्चे हर्ष (8) व खुशी (6) भी उसके साथ इसी कमरे में रहते थे। मास्टर हरपाल सिंह के बेटे श्रीकांत ने बताया कि तड़के करीब पांच बजे खुशी की चीख सुनकर उन्होंने योगेश का दरवाजा खटखटाया। कुछ देर बाद उसने दरवाजा खोला तो देखा बिस्तर पर कुशलता और हर्ष बेसुध पड़े थे और योगेश ने खुशी को गोद में ले रखा था जिसकी सांसे तेजी से चल रही थीं।

श्रीकांत ने बताया कि योगेश के नहीं चाहते हुए भी वह परिजनों की मदद से उसके पत्नी बच्चों को साईं अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने हाथ खड़ा कर दिए। इसके बाद योगेश तीनों लाशों को अपने गांव गुरैठा ले गया। वहां उसने कहा कि बीमारी से तीनों की मौत हो गई है। लेकिन कुशलता के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और योगेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आईजी पीयूष आनंद ने बताया कि योगेश ने जहर का इंजेक्शन देकर पत्नी बच्चों की हत्या की बात कबूली है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया है कि उसने साइनाइड का इंजेक्शन देकर यह हत्याएं की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+