फिर से महंगा होगा पेट्रोल, डीजल के भी बढ़ेंगे दाम

तेल कंपनियों की आगामी 31 मार्च को बैठक होने वाली है। जिसमें डीजल के दाम दो रुपये लीटर और पेट्रोल की कीमत में पांच रुपये बढ़ने के आसार है। संसद का बजट सत्र का पहला भाग भी 30 मार्च को खत्म हो रहा है। इसलिए अगर दाम बढ़ता है तो सरकार को सीधे विपक्ष के प्रहार का सामना नहीं करना पड़ेगा।
आपको बता दें कि आम बजट में कई कड़े फैसले सुनाने वाले देश के वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने पहले ही कह रखा है कि अगर देश को विकास की गति पर लाना है तो देशवासियों के लिए कुछ कड़े फैसले करने होंगे। उन्होंने कहा कि यह कड़े फैसले केवल देश की आम जनता की खुशहाली के लिए होंगे।
सरकार का कोई निजी हित इसमें नहीं है। प्रणब दा ने कहा था कि सच्चाइयों से भागने की नीति बहुत दिनों तक जारी नहीं रह सकती है। इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी एलपीजी, डीजल और पेट्रोल की कीमतों के इजाफे का भी संकेत दिया था।












Click it and Unblock the Notifications