सपा की गुंडागर्दी, नेता ने मारी बीडीओ को गोली

पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सपा कार्यकर्ता ने बीडीओ के घर पर जाकर उसपर गोली चला दी। घायल बीडीओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी सुशील शर्मा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सुशील कुमार का बयान लेने के बाद ही किसी भी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कोई भी आला अधिकारी इस मामले पर बोलने से कतरा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्ता संभालते ही चेतावनी दी थी कि कार्यकताओं को कानून के दायरे में रहकर काम करना होगा। प्रदेश में अब गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लेकिन शायद अखिलेश यादव अपने कार्यकताओं को ही संभालने में अक्षम नजर आ रहे है।












Click it and Unblock the Notifications