सर्राफ व्यापार से एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग

शाही ने कहा कि सरकार से कोई राहत न मिलने के कारण ही सरार्फा व्यवसायी आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से सरार्फा व्यापारियों के साथ है और उनका हर कीमत पर साथ देगी। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में सरार्फा व्यवसाय से जुड़े लगभग पांच हजार से अधिक छोटे कारीगर हैं, जिनकी जीविका प्रतिदिन होने वाली आय पर ही निर्भर है।
सरकार की गलत नीतियों के कारण इन कारीगरों के लिए भी गुजारा करना मुश्किल हो गया है। आमजन की तकलीफों को दरकिनार कर सरकार अपने निर्णय पर अडिग है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अगर जरूरत पड़ी तो भाजपा खुलकर सर्राफ व्यवसायियों के आंदोलन में भागीदारी करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले ही सरकार की कई नीतियां आम आदमियों के लिए परेशानी का कारण बनती रही हैं। महंगाई बढ़ाकर सरकार ने वैसे भी लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोल, गैस व डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी जारी है जिसने पहले ही लोगों की दिक्कतों को बढ़ा रखा है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो केन्द्र सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी और मध्यावधि चुनाव हो जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications