एमपी का पटवारी निकला 4 करोड़ का मालिक

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक ओ पी सागौरिया के अनुसार गोमें की कुछ संपत्ति उसके रिश्तेदारों के पास भी पड़ी है। कुछ जेवरात अपने रिश्तेदार के आवास पर छुपाकर रखा था। अभी तक तीन करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है। गौरतलब है कि जबलपुर में लोकायुक्त द्वारा छापे में जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के लिपिक मुकेश दुबे के पास कई करोड़ की सम्पत्ति होने का पता चला था।
लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक मनीष कथूरिया ने बताया था कि जेडीए के लिपिक मुकेश दुबे के विजयनगर स्थित आवास पर छापा माया गया, उसके दौरान पता चला कि दूबे के पास तीन भव्य मकान, कई जगह जमीन और 6 कारों का पता चला था। उनके पास 20 बैंक खाते भी थे। खातों में कितनी राशि है पुलिस इसका पता लगाने में लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications