टीम अन्ना फंस सकती है नए विवादों में

इसके बाद लोकसभा में लालू प्रसाद के भाषण की रिकार्डिग दिखाई गई। इसमें लालू अन्ना के अनशन का मजाक उड़ा रहे थे और बाकी सदस्य इस पर ठहाके लगा रहे थे। बाद में अन्ना हजारे ने पलट कर लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्रह्मचारी की शक्ति क्या होती है, यह 10-12 बच्चे पैदा करने वाला व्यक्ति क्या जाने। जद (यू) अध्यक्ष शरद यादव ने हालांकि फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है, लेकिन संसद का बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में मुमकिन है कि उनके साथ ही दूसरे सांसद भी संसद में इस मामले पर टीम अन्ना को आड़े हाथों लें।












Click it and Unblock the Notifications