प्रणब दा का इशारा, फिर बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम

Pranab Mukherjee
नई दिल्ली। आम बजट में कई कड़े फैसले सुनाने वाले देश के वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने एक बाऱ फिर से कहा कि अगर देश को विकास की गति पर लाना है तो देशवासियों के लिए कुछ कड़े फैसले करने होंगे। उन्होंने कहा कि यह कड़े फैसले केवल देश की आम जनता की खुशहाली के लिए होंगे। सरकार का कोई निजी हित इसमें नहीं है।

उनकी बातें इशारा करती हैं कि आने वाले दिनों में एक बार फिर से पेट्रोल के दाम बढ़ सकते हैं। प्रणब दा ने कहा, सच्चाइयों से भागने की नीति बहुत दिनों तक जारी नहीं रह सकती है। इसीलिए उन्होंने सहयोगियों के साथ ही विपक्ष से भी विभिन्न मुद्दों पर संसद की कार्यवाही बाधित करने के बजाय विधेयकों को पारित कराने में सहयोग मांगा है।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक सरकार बहुत जल्द ही पेट्रोलियम उत्पादों की खुदरा कीमतों में वृद्धि का फैसला करने वाली है। वित्त मंत्री जानते हैं कि सब्सिडी कटौती के उनके फैसले का राजनीतिक तौर पर काफी विरोध होगा, यही वजह है कि वह अभी से कह रहे हैं कि आर्थिक चुनौतियों से निपटने का काम बगैर राजनीतिक सहयोग के नहीं होगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी एलपीजी,डीजल और पेट्रोल की कीमतों के इजाफे का भी संकेत दिया था। आम बजट की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा था कि वृद्धि से सरकारी घाटा कम होगा और जब सरकारी घाटा कम होगा तो महंगाई खुद ब खुद कम हो जायेगी। पीएम ने कहा था कि अब विकास को तेज गति देने की जरूरत है और यह देश के समक्ष एक चुनौती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+