कानपुर में डकैतों का तांड़व, 2 मासूमों की हत्या कर लाखों लूटा

इनमें से दो बदमाश बाहर खड़े रहे और दो अंदर घुस गए। बदमाशों के घुसते ही शालिनी और बेटू की नींद खुल गयी और डर कर दोनों चिल्लाने लगे। बदमाशों ने उन्हें चुप कराने के लिए पहले तो लाठी डंडों से पीटा लेकिन जब दोनों चुप नहीं हुए तो उनकी उन्होंने उनकी गर्दन पर डंडा रखकर उनका गला दबा दिया। दोनों बच्चों की मौत हो गयी। शैलेन्द्र और मीरा ने अपने बच्चों को बचाना चाहा तो बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। श्री यश के अनुसार, बाद में बदमाश घर में रखे सोने चांदी के जेवर, नगद राशि और कीमती सामान लूट कर भाग गए।
दोनों मृत बच्चे और पति पत्नी सुबह तक घर में ऐसे ही पड़े रहे। सुबह मोहल्ले वालो ने उन्हें देखा तो पुलिस को सूचना दी। डीआईजी ने बताया कि घायल पति पत्नी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जाती है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश कोई जानने वाले या नजदीकी थे और उन्हें मालूम था कि घर में कितने लोग रहते है और कीमती सामान कहां रहता है। इसीलिये उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया। अपराधियों को पकड़ने के लिये डाग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई जिसके मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications