अंशुमान ने दी भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं की पोल खोलने की धमकी

NRI Anshuman Mishra
दिल्‍ली। आखिरी क्षणों में झारखंड से राज्य सभा की सदस्यता के लिए अपना नामांकन वापस लेने वाले एनआरआई उद्योगपति अंशुमान मिश्रा ने दावा किया कि उन्होंने लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को 2जी घोटाले में आरोपित कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से उस वक्त मिलवाया था जब समिति 2जी स्पेक्ट्रम मामले की जांच कर रही थी। हालांकि भाजपा नेता जोशी ने अंशुमान के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है । राज्य सभा उम्मीदवार के तौर पर भाजपा के एक तबके की ओर से समर्थित मिश्रा ने पार्टी आलाकमान की ओर से अपने विधायकों को मतदान से दूर रहने के निर्देश के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया था।

एक न्‍यूज चैनल को दिये गये साक्षात्कार में मिश्रा ने दावा किया कि वह एक दशक से भी अधिक समय तक भाजपा के लिए धन का इंतजाम करते रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा कि जोशी ने उनसे चुनावों के लिए धन जुटाने संबंधी बात की थी। मिश्रा ने दावा किया कि 2004 और 2009 में जोशी के चुनाव अभियान में उन्होंने अहम भूमिका निभायी थी। मिश्रा ने बाद में स्पष्ट किया कि जब मुरली मनोहर जोशी ने 2जी घोटाले के सिलसिले में आरोपी कंपनी अधिकारियों से मुलाकात की उस वक्त दूरसंचार घोटाले के बारे में कभी चर्चा नहीं की गयी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के इस आरोप के जवाब में कि मिश्रा की नीयत पर संदेह है और उन्होंने अमेरिका में आपराधिक मामलों का भी सामना किया है, एनआरआई उद्योगपति मिश्रा ने कहा सिन्हा को पुख्ता प्रमाण पेश करने चाहिए, यदि वह ऐसा करने में नाकाम रहते हैं तो उन्हें मानहानि की कार्यवाही का सामना करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+