मुलायम सिंह को इंटरनेशनल जूरी अवार्ड, लंदन में होंगे सम्मानित

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने विधि एवं न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों में भाईचारा पैदा करने में जो सहयोग दिया है वह दुनियाभर में लाजवाब है। इस समारोह में प्रख्यात लेखक एवं एटार्नी साराह बूथ द्वारा यादव की लिखित जीवनी साहित्य भी उन्हें भेंट की जाएगी। समारोह में जॉर्डन के प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायधीशों और न्यायमूर्तियों, मंत्री, सांसद, बार पदाधिकारी और विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।
मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव ने विधि क्षेत्र में खासा योगदान दिया है। समाज में भाईचारे की भावना पैदाकर मुलायम सिंह यादव ने लोगों को न्याय दिलाने में विशेष योगदान दिया है। श्री यादव ने कई विधि विश्वविद्यालयों में भी खासा योगदान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications