कर्नाटक: बजट सत्र के बाद येदियुरप्पा बनेंगे सीएम

क्योंकि बीएस येदियुरप्पा की केवल सीएम बनने की चाहत है उसके अलावा उन्हें और किसी भी चीज से कोई मतलब नहीं है। ऐसी खबर है कि पार्टी हाईकमान ने उनके उंदड व्यवहार के लिए उनकी क्लास जरूर ली है लेकिन बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद के लिए ग्रीन सिग्नल भी दे दिया है।
दिल्ली में गुरुवार को येदुरप्पा ने पार्टी के आला नेताओं से मिलकर फिर से खुद को मुख्यमंत्री बनाने के पीछे चिकमंगलूर की सीट गंवाने का तर्क दिया तो मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने येदुरप्पा के बागी तेवरों से होने वाले नुकसान गिनाए। फिलहाल पार्टी ने उन्हें सीएम बनाने के लिए हां कर दिया है।
लेकिन उनके सामने ये शर्त भी रख दी गई है कि अगर वो अभी मुख्यमंत्री बनते हैं तो भविष्य में कभी भी उनको ये पद नहीं मिलेगा। गौरतलब है कि लोकायुक्त संतोष हेगड़े की रिपोर्ट में येदियुरप्पा को अवैध खनन का दोषी बताया गया था जिसके कारण उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ा था और जेल जाना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications