स्वाइन फ्लू का कहर, 20 दिन में कई मौतें

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को स्थिति पर लगातार नजर रखने और सभी जरूरी स्वास्थ्य उपकरणों को तैयार रखने का निर्देश दिया है। खतरनाक एच1एन1 विषाणु एक बार फिर विकराल रूप ले रहा है और पिछले 20 दिनों में चार राज्यों में इसके 129 मामले सामने आ चुके हैं 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 69 मामले सामने आए हैं व छह लोगों की मौत हो चुकी है और राजस्थान में 28 मामले व पांच लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य सचिव पी.के प्रधान ने प्रेट्र को बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर नजर रख रहा है और घबराने की कोई बात नहीं है। जिन राज्यों में मामले सामने आए हैं, उन्हें विषाणु को फैलने से रोकने के उपाय करने की सलाह दी गई है। जिन दो अन्य राज्यों में मामले सामने आए हैं, वे हैं आंध्र प्रदेश (27 मामले व एक व्यक्ति की मौत) और कर्नाटक (पांच मामले)।












Click it and Unblock the Notifications