जानिए राज्यसभा के नए मेहमानों को

election commission
दिल्ली (ब्यूरो)। राज्यसभा एक दो राज्यों को छोड़कर चुनाव संपन्न हो गया। इसमें 12 राज्यों से 49 सदस्य चुनकर आए हैं। इनमें सर्वाधिक 10 उत्तर प्रदेश से हैं। बसपा प्रमुख मायावती और सपा से जया बच्चन समेत उत्तर प्रदेश के सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। उत्तरप्रदेश के निर्वाचन अधिकारी और विधानसभा के मुख्य सचिव प्रदीप दुबे ने गुरुवार को चुनाव परिणाम घोषित किए।

10 में से छह उम्मीदवार सपा के हैं। बसपा के दो, कांग्रेस से एक और भाजपा से एक प्रत्याशी निर्वाचित हुआ है। मप्र से राज्यसभा में रिक्त होने वाली पांच सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। भाजपा की ओर से राज्य सभा की पूर्व उपसभापति नजमा हेपतुल्ला, पूर्व सांसद थावरचंद गेहलोत, फग्गन सिंह कुलस्ते, कप्तान सिंह सोलंकी और कांग्रेस की ओर से सत्यव्रत चतुर्वेदी चुने गए।

उत्तराखंड की एक और झारखंड की दो सीट के लिए 30 मार्च को वोटिंग होनी है। झारखंड में विवादित निर्दलीय प्रत्याशी अंशुमान मिश्र ने गुरुवार को नाम वापस ले लिया। बिहार की छह सीटों के लिए आज नाम वापस लिए जा सकेंगे। आंध्रप्रदेश में चिरंजीवी सहित कांग्रेस के चार उम्मीदवार जीते।

कुल छह सीटों के लिए चुनाव हुआ। इनमें से दो तेलुगुदेशम को मिलीं। राज्यसभा की कुल 58 सीटें खाली हुई थीं। राज्यसभा पहुंचने वाले प्रमुख लोगों में केंद्रीय मंत्री विलास राव देशमुख, राजीव शुक्ला (महाराष्ट्र से), रेल मंत्री मुकुल रॉय (पश्चिम बंगाल से), कांग्रेस के राजीव शुक्ला और भाजपा नेता अरुण जेटली प्रमुख हैं। जेटली लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+