लोकपाल के लिए पीएम ने बुलायी सर्वदलीय बैठक

Manmohan Singh
नई दिल्ली। लगातार आरोपों और बेइज्जती का दंश झेल रही केन्द्र सरकार के लिए आने वाले दिन भी काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं क्योंकि लोकपाल के मुद्दे पर विपक्षी दलों का रूख जस के तस बना हुआ है।

विपक्ष किसी भी तरह से इस मुद्दे पर झुकने को तैयार नहीं है। लोकसभा में तो कांग्रेस ने जैसे-तैसे करके लोकपाल बिल को पास करा लिया था लेकिन मामला रा्ज्यसभा में अटक गया जहां यूपीए बहुमत में नहीं है। इसलिए उसने बिना वोटिंग के ही शीतकालीन सत्र में लोकपाल बिल को टाल दिया था।

लेकिन अब बजट सत्र में एक बार फिर से लोकापाल का मुद्दा उठना सरकार के लिए चिंता का विषय है क्योंकि जनलोकपाल बिल को लाने के लिए एक बार फिर से अन्ना हजाने ने अनशन का ऐलान कर दिया है। उनका अनशन 25 मार्च को दिल्ली में होने जा रहा है।

ऐसे में सरकार के लिए और मुसीबत ना हो इसलिए प्रधानमंत्री ने आज दिन के 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलायी है। प्रधानमंत्री को इस बैठक से सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है। राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में पीएम ने कहा कि यह बैठक लोकपाल पर सार्थक आम सहमति बनाने का प्रयास है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस पहल से शायद लोकपाल बिल राज्यसभा में पारित हो जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+