गुडग़ांव में दिनदहाड़े 25 लाख की लूट

Police
गुडग़ांव। हाईटेक सिटी में हाइटेक चोरी की वारदात सामने आई है। दो युवकों ने एक आदमी से 25 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद व्यक्ति को सैंट्रो कार में छोडऩे आए प्रॉपर्टी डीलर के भाई से आरोपियों ने सैंट्रो कार लूटी भी लूट ली। युवकों ने पिस्तौल और डंडे के सहारे वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कार को करीब 200 मीटर दूर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस फिलहाल पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच कर रही है। हिसार निवासी अश्विनी वधवा ने बताया कि सेक्टर-7 के मकान संख्या 727 में उसकी बेटी रहती है।

सुशांत लोक पार्ट-2 में रहने वाली उसकी बहन का प्लॉट बेचने के बाद फरीदाबाद में अश्विनी वधवा की बहन के घर प्लॉट की फाइनल पेमेंट 59 लाख रुपए की गई। इसके बाद अश्विनी वधवा, उसकी बहन और प्रॉपर्टी डीलर प्लॉट की रजिस्ट्री कराने सोहना तहसील पहुंचे। अश्विनी और प्रॉपर्टी डीलर गुडग़ांव के लिए निकले। गुडग़ांव के सिटी सेंटर पहुंचकर प्रॉपर्टी डीलर ने अपने भाई को बुलाया। प्रॉपर्टी डीलर के भाई के साथ गोल्डन रंग की सैंट्रो कार संख्या एचआर 26 बीए 2908 में बैठकर अश्विनी वधवा अपनी बेटी के घर के लिए चला। कार में से पैसे लेकर जैसे ही वह उसके घर के बाहर उतरा तो वहां पहले दो युवक खड़े थे।

एक के हाथ में डंडा था जबकि दूसरे के हाथ में पिस्तौल थी। दोनों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तानी और डंडे से वार कर उससे पैसों से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद कार में बैठे प्रॉपर्टी डीलर के भाई से सैंट्रो कार लेकर दोनों आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई तो सेक्टर-5 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर डीसीपी वेस्ट डॉ. अभय सिंह भी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की गई तो वारदात स्थल से करीब 200 मीटर दूर सेक्टर-4,7 चौक के पास सैंट्रो कार खड़ी मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+