हरियाणा: बेटों ने मां के साथ मिलकर बाप को मार डाला

थाना प्रभारी ने बताया कि गांव इंदीवाली से रोड पर खेतों में रामकुमार का मकान है। पुलिस को सूचना मिली कि करीबन 60 वर्षीय रामकुमार की हत्या कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक रामकुमार के भाई रामचंद्र ने बताया है कि वह अपने खेत में काम कर रहा था तभी उसके पास समाचार आया कि उसके भाई की हत्या हो गई है, जिसका शव घर में ही चारपाई पर पड़ा है। इस पर वह वहां पहुंचा और पुलिस को शिकायत की।
शिकायत में बताया गया है कि रामकुमार के दो पुत्र व एक पुत्री है, जिनमें पुत्री शादीसुदा है। दोनों पुत्र रणवीर और विनोद जमीन नाम करवाने के लिए रामकुमार पर दबाव बना रहे थे, जिसके चलते यह हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के दोनों पुत्रों सहित पत्नी रिसाल कौर के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मौजीराम ने बताया कि आरंभिक जांच में ऐसी संभावना बनती है कि संभवत रस्सी से गला घोंटकर घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सही तस्वीर जांच के बाद ही सामने आएगी।












Click it and Unblock the Notifications