पिटाई का बदला बेरहम दोस्तों ने मर्डर से लिया

murder
दिल्ली( ब्यूरो)। बदला लेने के लिए टेक्सटाइल व्यवसायी के बेटे आशीष (18) को उसके दोस्तों ने हत्या कर दी। बाद में वे पैसा उगाही करने में लग गए। पुलिस ने सुबह रुपये लेने आए आशीष के दो दोस्तों अक्षरधाम अपार्टमेंट निवासी सचिन (20) और साध नगर, पालम निवासी रूबल (21) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाहरपुर गांव के एक कमरे से आशीष का शव बरामद कर लिया है। आरोपियों के मुताबिक झगड़े का बदला लेने के लिए गला घोंटकर आशीष की हत्या की है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

पुलिस के अनुसार टेक्सटाइल व्यवसायी अशोक कुमार गर्ग सपरिवार द्वारका सेक्टर-12 के सनवैली अपार्टमेंट में रहता है। अशोक का बेटा आशीष द्वारका के मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं में पढ़ता था। साथ ही वह पिता के व्यवसाय में भी हाथ बंटाता था। अशोक के मुताबिक बुधवार रात वह सचिन के जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला।

देर रात करीब 12 बजे अशोक के घर फोन आया। फोन करने वाले ने आशीष के अगवा होने की बात कही और 50 लाख मांगे। बातचीत के दौरान 30 लाख में सौदा तय हो गया। अशोक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अशोक को उन अपहरणकर्ताओं को सेक्टर-11 द्वारका मेट्रो स्टेशन पर बुलवाया। यहां पुलिस ने सचिन और रूबल को गिरफ्तार कर लिया।

जांच और आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आशीष, सचिन और रूबल तीनों इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन आशीष वहां से मॉर्डन इंटरनेशनल में चला गया था। स्कूल से निकलने के पहले उसका रूबल से झगड़ा हुआ था। जिसमें आशीष ने रूबल की पिटाई की थी। रूबल इसका बदला लेना चाहता था। रूबल ने अपने दोस्त सचिन के जरिए आशीष को जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने को बुलाया। वहां पहुंचने पर दोनों आशीष को लेकर नाहरपुर गांव पहुंचे। यहां दोनों ने शराब में नींद की गोली दे दी। इसके बाद आशीष की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या से पहले रूबल ने नाहरपुर में चार दिन पहले ही मकान किराये पर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+