ममता जीतीं, रेलमंत्री ने बढ़ा किराया वापस लिया

रेलमंत्री का यह फैसला साबित करता है कि ममता बैनर्जी जो चाहती हैं वो हर हालत में पूरा करवा ही लेती हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनका कदम सरकार के ऊपर क्या असर डालता है।
गौरतलब है कि रेल बजट 2012-13 में पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने ऐलान किया था कि उपनगरी और साधारण दूसरी श्रेणी के यात्री किरायों में दो पैसे प्रति किलो मीटर, मेल एक्सप्रेस के दूसरे श्रेणी में तीन पैसे प्रति किलोमीटर और स्लीपर श्रेणी में पांच पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी की जाएगी। यह कहकर उन्होंने दावा किया था, इसके पीछे उनकी मंशा रेल मंत्रालय को आईसीयू से निकालना है। लेकिन उनकी सारी मंशा पर पानी तब फिर गया जब उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा और वो खुद आईसीयू में पहुंच गये।












Click it and Unblock the Notifications