कोयला घोटाले पर विपक्ष ने मांगा पीएम का इस्तीफा

कैग की रिपोर्ट पर जब टीवी चैनलों ने कोयला केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जैसवाल से प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कहां कि हम इस रिपोर्ट पर बयान नहीं देंगे। पहले हम इस मामले को पूरी तरह समझेंगे। उन्होंने कहा कि हम कैग से संपर्क कर रहे है, शाम तक रिपोर्ट मिल जाएगी। अभी तक प्रधानमंत्री की इस मामले पर कोई प्रक्रिया नहीं आई है।
कैग रिपोर्ट में सरकार पर आरोप है कि कुछ खास कंपनियों को देखते हुए बगैर नीलामी के ही टेंडर दे दिए गए। इस रिपोर्ट में ऐसा माना गया है कि साल 2004-2009 के बीच खदानों को बांटा गया। बगैर निलामी की प्रक्रिया के औने पौने दाम पर कुछ खास कंपनियों को लाइसेंस बाटे गये।
2004 से 2009 के बीच शिबू सोरेन कोयला मंत्री थे। इस घोटाले से देश के खजाने को 10.7 लाख करोड़ रूपये का नुकसान पहुंचा है। यह घोटाला 2जी घोटाले से 6 गुना बड़ा घोटाला है। इस घोटाले से करीब 100 बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचा है। कुछ खास कंपनियों को ध्यान में रखकर इस घोटाले को अंजाम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications