आदर्श घोटाला: सीबीआई के शिकंजे में सेना के अधिकारी
मुंबई।
करोड़ों रूपये के आदर्श सोसाइटी आवंटन घोटाला मामले में महाराष्ट्र सरकार ने दो आईएएस अधिकारी, प्रदीप व्यास तथा जयराम पाठक को निलंबित कर दिया है। सीबीआई ने भी इस मामले में कन्हैयालाल गिडवानी और दो सेवा अवकाश प्राप्त सेना के अधिकारियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। id="toptextpromo">सेना
से सेवा अवकाश प्राप्त जनरल ए आर कुमार और सेना के अन्य पूर्व अधिकारियों को पूछताछ के लिए सीबीआई ने हिरासत में लिया है। सीबीआई ने बुधवार को (रक्षा विभाग) सेवा अवकाश प्राप्त अधिकारी आर सी ठाकुर, सेवा अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर एम एम वांचू और पूर्वी उप सचिव पी वी देशमुख को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था जहां उन्हें सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गुजरात
गोवा और महाराष्ट्र क्षेत्र के पूर्व जनरल ऑफीसर अक्षय कुमार को हैदराबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था और उनको मुंबई अदालत के सामने पेश किया गया। सीबीआई ने उनपर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुंबई के जिलाधिकारी को उस जमीन पर इमारत बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया था।











Click it and Unblock the Notifications