रेवाड़ी: युवक को कार में जिंदा जलाया

Fire
रेवाड़ी। भिवानी के इनेलो कार्यकर्ता के पुत्र की रेवाड़ी में उसकी ही कार में जलाकर हत्या कर दी गई। बुधवार तड़के कार रेवाड़ी में जलती हुई मिली। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया तो उसके बाद शव अधजली अवस्था में मिला। पुलिस ने फारेंसिक एक्सपर्ट की मदद से सुबूत जुटाए हैं। परिजनों ने भिवानी सदर थाना में एक युवक पर अपहरण का शक जाहिर करते हुए मामला भी दर्ज कराया है। भिवानी के गौरीपुर गांव निवासी उमेद ठेकदार का 26 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार सोमवार 19 मार्च को अपने दोस्त के पास कितलाना गांव में मिलने के लिए मारुति रिट्ज कार में सवार होकर निकला था।

वह वहां नहीं पहुंचा। बाद में भिवानी सदर पुलिस थाने में युवक की 20 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बुधवार को रेवाड़ी में दिल्ली रोड पर हांसीका गांव के समीप खेत में कार जलती मिली। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने के बाद गाड़ी के अंदर युवक की अधजली लाश निकाली। कार की सीट पर लकड़ी के कोयले भी मिले हैं। शव का नीचे का हिस्सा व दोनों बाजू पूरी तरह जल चुके थे तथा चेहरा भी पूरी तरह झुलसा हुआ था। युवक के अधजले हाथ पर प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। ऐसा अनुमान है कि जलाने से पहले युवक के हाथ-पैर प्लास्टिक की रस्सियों से बांधे गए थे।

घटनास्थल से बोरी के टुकड़े बरामद हुए हैं, जिससे यह भी अनुमान है कि युवक के शव को बोरी में बांधकर कार में डाला गया था। इस बीच बुधवार दोपहर टीवी पर रिट्ज कार में रेवाड़ी में युवक का जला हुआ शव मिलने की खबर देखकर भिवानी के गौरीपुर गांव के कुछ लोग रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने गाड़ी के चेसिस नंबर व शव से मिले शर्ट के टुकड़ों के आधार पर युवक की शिनाख्त सुरेश कुमार के रूप में की। इनेलो कार्यकर्ता उमेद का मानहेरू गांव में ईट है।

परिजनों के अनुसार घर से रवाना होते समय सुरेश के पास तीन लाख 20 हजार रुपये, तीन तोले सोने की चेन व दो मोबाइल फोन भी थे। सुरेश ने गत 10 फरवरी को ही नई कार खरीदी थी। सुरेश के साथ कितलाना मोड़ से एक युवक भी कार में सवार हुआ था। अब मामले की जांच भिवानी सदर पुलिस करेगी। परिजनों ने भिवानी सदर थाना में एक युवक पर अपहरण का शक जाहिर करते हुए मामला भी दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+