गुडग़ांव में बार और पब में बाउंसरों की नो एंट्री

हालांकि बैठक से बाहर निकलने के बाद संचालकों ने पुलिस के दिशा-निर्देश पर एतराज जताया है। बैठक के दौरान उन्होंने नियत समय पर पब और बार बंद नहीं होने पर संचालकों और मॉल मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी। आए दिन बाउंसर लोगों के साथ मारपीट करते रहते हैं। इसे देखते हुए उन्होंने बाउंसरों के स्थान पर सुरक्षाकर्मियों की सेवाएं पब और बार के अंदर लेने के निर्देश दिए हैं। पब आने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने सहित कई अन्य निर्देश भी दिए। बैठक खत्म होने के बाद संचालकों ने डीसीपी के आदेशों पर एतराज जताया।
संचालकों का कहना था कि इससे उनका कारोबार प्रभावित होगा। साथ ही महिलाओं की एंट्री बैन करने पर खर्च निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में पब और बार में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के अपराधियों का निशाना बनने की कई घटनाएं सामने आई है। साथ ही शॉपिंग मॉल्स के बाहर महिलाओं के साथ छेडख़ानी की घटनाएं भी बढ़ गई है। इसे देखते हुए महेश्वर दयाल ने यह बैठक बुलाई थी।












Click it and Unblock the Notifications