रामदेव के समर्थकों को इन बारह ने पीटा था
दिल्ली
(ब्यूरो)। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कालेधन के मुद्दे पर अनशन कर रहे योगगुरु बाबा रामदेव के समर्थकों पर चार-पांच जून की रात्रि को लाठीचार्ज करने वाले करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज में यह पुलिसकर्मी बाबा समर्थकों पर लाठियां भांजते तथा पथराव करते नजर आ रहे हैं। इन पुलिस कर्मियों के पद व उनकी तैनाती का ब्यौरा खंगालने का काम शुरू हो गया है। id="toptextpromo">सूत्रों
ने बताया कि दिल्ली पुलिसकर्मियों की पहचान होने के बाद उस दिन रामलीला मैदान में ड्यूटी दे रहे अर्धसैनिक बलों के जवानों की पहचान का काम शुरू किया जाएगा। दोषियों की पहचान का काम एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया था। उसके बाद बयानों औऱ पुलिस रिपोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी को दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया तथा कहा कि जल्द से जल्द दोषियों की पहचान की जाए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मुकदमा
दर्ज करने के बाद पुलिस ने भी सक्रियता दिखाई औऱ सीसीटीवी फुटेज तथा इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनलों की रिर्काडिंग की जांच के बाद इन बाहर पुलिसकर्मियों की पहचान की गई। आशा की जा रही है कि जल्द ही अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की भी पहचान कर ली जाएगी।











Click it and Unblock the Notifications