शहीद आईपीएस नरेन्द्र कुमार की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया

अस्पताल के स्त्रीरोग विभाग के एक डॉक्टर ने कहा, ‘मधुरानी ने सुबह साढ़े दस बजे बच्चे को जन्म दिया। बच्चा ऑपरेशन से पैदा हुआ। बच्चा स्वस्थ है और सब ठीकठाक है। वह इस बृहस्पतिवार को बच्चे को जन्म देने वाली थी लेकिन मंगलवार को ही बच्चे ने जन्म ले लिया।’ मालूम हो कि बीते 8 मार्च को कुमार की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। नरेंद्र कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले थे।
दरअसल हुआ यह था कि नरेन्द्र कुमार को अवैध खनन के बारे में सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वह फौरन मौके पर पहुंच गये। मगर मौके पर मौजूद खनन माफियों ने उन्हें तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचल का मार डाला था। यह कोई पहली वारदात नहीं है जब खनन माफियों ने किसी अधिकारी पर हमला बोला हो। इससे पूर्व भी मध्य प्रदेश में खनन माफियाओं ने कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया है।












Click it and Unblock the Notifications