50 मंत्रालय अकेले संभालेंगे यूपी के सबसे युवा सीएम

The youngest chief minister Akhilesh Yadav
लखनऊ। जैसा की कुछ लोग कयास लगा रहे थे कि मुलायम सिंह के करीबी आजम खां को सपा सरकार में गृह विभाग दिया जा सकता है लेकिन रविवार को देर शाम हुए विभागों के बटवारें में उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं मिली। आजम खां को सपा की पिछली सरकार के दौरान मिले विभागों से संतुष्ट होना पड़ा। उधर मुख्यमंत्री के चाचा शिवपाल यादव को पुराने विभागों से ही संतोष करना पड़ा जबकि उनके खाते से ऊर्जा विभाग हटा लिया गया। सबसे खास बात यह है कि प्रदेश के सबसे युवा सीएम 50 मंत्रालयों का भार अपने कंधों पर लिया है।

रविवार को मुख्यमंत्री के सिपहसलारों को विभाग सौंप दिए गए जिसमें अखिलेश यादव ने सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गृह, गोपन, सतर्कता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, वित्त एवं संस्थागत वित्त, कर एवं निबंधन, व्यापार कर, सहकारिता, न्याय एवं विधायी, नियोजन, अर्थ एवं संख्या, प्रोटोकाल, नागरिक उड्डयन, राज्य सम्पत्ति, आबकारी एवं मद्यनिषेद, ऊर्जा, प्राविधिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, पर्यटन तथा औद्योगिक विकास विभाग अपने पास रखा है। 25

जबकि भूतत्व एवं खनिकर, बाढ़ नियंत्रण, वन एवं जन्तु उद्यान, आवास एवं शहरी नियोजन, नगर भूमि विभाग, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, दुग्ध विकास, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, पिछडा वर्ग कल्याण, कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, मत्स्य, विकलांग कल्याण, माध्यमिक शिक्षा, मनोरंजन कर एवं उच्च शिक्षा विभाग भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां को संसदीय कार्य, मुस्लिम वक्फ, नगर विकास, जल संस्थान, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन तथा अल्पसंख्यक कल्यांण एवं हज विभाग सौंपा गया है। शिवपाल सिंह यादव अपना पसंदीदा विभाग लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग मिल गया। कहा जा रहा है कि विभाग मिलने से पूर्व ही शिवपाल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की क्लास भी ले चुके थे।

अहमद हसन को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग दिया गया है जबकि डा. वकार अहमद शाह श्रम एवं सेवायोजन मंत्री होंगे। राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह को परिवहन तथा आनन्द सिंह को कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान तथा धर्मार्थ कार्य विभाग सौंपा गया है। कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी राजस्व, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास मंत्री होंगे जबकि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को खाद्य एवं रसद तथा कारागार विभाग दिया गया है।

बलराम यादव पंचायती राज मंत्री बनाये गये हैं जबकि अवधेश प्रसाद को समाज कल्याण, अनुसूचित एवं जनजाति कल्याण तथा सैनिक कल्याण विभाग सौंपा गया है। ओमप्रकाश सिंह को भूमि विकास एवं जल संसाधन तथा परती भूमि विभाग सौंपा गया है। पारस नाथ यादव को लघु सिंचाई एवं पशुधन विभाग दिया गया है। रामगोविन्द चौधरी को बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा बेसिक शिक्षा विभाग दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+