रिचार्ज कराइये और लीजिये 5 घंटे रोजाना बिजली

Solar Plant
दिल्ली (ब्यूरो)। बिजली संकट से मुकाबला करने के लिए पूरे देश में मिनी ग्रेड सोलर परियोजना की शुरूआत हो रही है। इसके लिए 49 गांवों का चयन किया गया है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में सोलर बिजली की आपूर्ति की जाएगी। गाजियाबाद में इस परियोजना की शुरुआत लोनी के सिरौली और गनौली गांव से की जाएगी। इन दो गांवों में सफलता और असफलता के आधार पर जोन में इस परियोजना के विस्तार का भविष्य तय होगा। आगे जिन गांवों में बिजली की आपूर्ति है या जिनमें नहीं भी है उन सभी गांवों को परियोजना में शामिल किया जाएगा।

यूपी नेडा (उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभीकरण) की इस परियोजना के तहत गांव में मिनी ग्रिड लगाएं जाएंगे। एक ग्रिड की क्षमता इतनी होगी जिससे 100 घरों में बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। पांच लाख की लागत से स्थापित इस ग्रिड से ग्रामीणों को बिजली दी जाएगी। आबादी के अनुसार ग्रिड स्थापित किए जाएंगे। इसके बाद घरों में प्रीपेड मीटर लगाएं जाएंगे। 150 के रिचार्ज पर महीने भर प्रतिदिन एक घर में पांच घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

वरिष्ठ योजना अधिकारी डा. अनिल कुमार पांडे ने बताया कि जरूरत के अनुसार शाम को चार घंटे और सुबह एक घंटे की आपूर्ति होगी। उपभोक्ता आवश्यकता के अनुसार रिचार्ज बढ़वा भी सकते हैं। तीन वाट की बिजली में एक वाट और दो वाट के दो लेड सीएफएल जलाए जा सकते हैं। उपभोक्ता जितने का रिचार्ज कराएंगे उतने की बिजली उपयोग कर पाएंगे। इससे ज्यादा का लोड देने पर बिजली ऑटोमैटिक ट्रिप हो जाएगी। गाजियाबाद के इन दो गांवों में अगर परियोजना सफल रही तो जोर-शोर से अन्य गांवों में इस परियोजना की शुरुआत की जाएगी। एक माह के अंदर परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+