बिना बिहारियों के दिल्ली पंगु हो जायेगी: नीतीश कुमार

लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि दिल्ली बिना बिहार वालों के सहयोग के आगे नहीं बढ़ सकती है अगर एक दिन बिहारवासी दिल्ली में काम करना बंद कर दें तो दिल्ली की रफ्तार रूक जायेगी। मुख्यमंत्री ने यह बात बिहार राज्य के गठन के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित एक समारोह में कहीं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की 20 प्रतिशत आबादी बिहारवालों की है अगर वे शहर की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देते हैं। अगर वे एक दिन भी काम करना बंद कर देंगे, तो दिल्ली थम जाएगी या यूं कहे कि वो पंगु हो जायेगी। उन्होंने साफ किया कि आंकड़े बताते हैं कि महाराष्ट्र और पंजाब जाने वाले बिहारी मजदूरों में कमी आयी है जो यह साबित करने के लिए काफी है कि बिहार में विकास हुआ है। लेकिन उन्हें अफसोस हैकि दिल्ली की सरकार बिहार के लिए कुछ खास नहीं करती है।
एक सर्वे का हवाला देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार से अन्य राज्यों को जाने वाले मजदूरों की संख्या में 26 प्रतिशत गिरावट आई है लेकिन इसके लिए उन्होंने मनरेगा को भी क्रेडिट दिया।












Click it and Unblock the Notifications