पेन 9 लाख का, चश्मा चार लाख का, यह हैं नए समाजवादी अमिताभ

amitabh bachchan
दिल्ली (ब्यूरो)। अमिताभ बच्चन 9 लाख रुपये के पेन से लिखते हैं। ढाई लाख रुपये के मोबाइल से बात करते हैं। वो जो चश्मा लगाते हैं उसकी कीमत चार लाख रुपये है। उनके पास लगभग पौने दो करोड़ रुपये की घड़ियां हैं। ये हैं नए समाजवादी अमिताभ औऱ जया बच्चन। यह ब्योरा सुनी-सुनाई बातों पर नहीं दिया जा रहा है बल्कि उनकी पत्नी और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाली जया बच्चन ने नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में इसकी घोषणा की है। जया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ जाकर लखनऊ में नामांकन पत्र भरा।

दाखिल शपथपत्र के अनुसार बच्चन दम्पत्ति के पास तीन अरब 43 करोड़ 70 लाख 37334 रुपये की चल सम्पत्ति है जबकि 150 करोड़ रुपये की अचल सम्पत्ति है। चल सम्पत्तियों में अमिताभ बच्चन के पास तीन अरब 61 लाख 07 हजार 311 रुपये की सम्पत्ति है जबकि जया बच्चन 43 करोड़ नौ लाख 30 023 रुपये की चल सम्पत्तियों की मालकिन हैं।

अमिताभ बच्चन के पास एक अरब एक करोड़ 60 लाख की अचल सम्पत्ति है जबकि उनकी पत्नी 48 करोड़ 56 लाख रुपये की अचल सम्पत्ति की मालकिन हैं। नामांकन पत्र में दिए गए ब्यौरे के अनुसार अमिताभ के पास जया से अधिक जेवरात हैं। अमिताभ बच्चन के पास 26 करोड़ 23 लाख 7 688 और जया बच्चन के पास 13 करोड़ 34 लाख 62 299 रुपये के जेवरात हैं।

जया के पास मुंबई के जलसा नाम के बंगले के अलावा, भोपाल में दो फ्लैट हैं, जबकि अमिताभ के पास मुंबई, गुड़गांव और फ्रांस में एक-एक अचल संपत्ति है, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये है। अमिताभ के पास जूहू में 20 करोड़ रुपये की कीमत का एक व्यावसायिक भवन भी है, जबकि उनके पास बाराबंकी

के दौलतपुर और लखनऊ के मुजफ्फरनगर गांव में खेती की जमीन है। जया के पास भोपाल और लखनऊ में खेती की जमीन है। वित्तीय वर्ष 2010-11 के लिए दाखिल आयकर रिटर्न में उस साल जया की आमदनी 14.52 लाख रुपए, पति अमिताभ की आय 72.5 करोड़ रुपए बताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+