बराक ओबामा को मारना चाहता था आतंकी ओसामा

Osama bin Laden, Barack Obama
वाशिंगटन। भले ही आंतकी सरगना ओसामा बिन लादेन को मरे हुए काफी वक्त हो चुका है लेकिन उसको लेकर कई बड़े खुलासे रोजाना होते रहते हैं। एक नये खुलासे में कहा गया है कि ओसमा बिन लादेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के मारने की साजिश रची थी।

अमेरिकी मीडिया में कहा गया है कि आतंकी ओसामा ने बराक ओबामा पर हमला करने के लिए अफगानिस्तान और पाकिस्तान में खास तैयारियां की थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिकी सेना को दो मई, 2011 को ओसामा के परिसर से मिले दस्तावेजों से यह खुलासा हुआ है।

इसी रात, अमेरिकी सेना ने ओसामा का खात्मा कर दिया था। यही नहीं ओबामा को मारने के लिए ओसामा ने एक पाकिस्तानी व्यक्ति जिसका नाम इलियास था को चुन भी लिया था और उसको ट्रेनिंग भी दी थी।

आपको बता दें कि इलियास वो ही आदमी है जिसकी मौत लादेन की मौत एक महीने के बाद ड्रोन हमले में हुई थी। वैसे वाशिंगटन पोस्ट ने इन खबरों का जोरदार खंडन किया है। उसने साफ लिखा है कि अमेरिका की तरफ से कही गयी यह बात बिल्कुल बेबुनियाद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+