प्रणब दा के बजट से नाराज व्यपारी वर्ग, बुलाया देशव्यापी बंद

सराफा कारोबारियों और स्वर्णकारों ने बढ़ाई गई ड्यूटी को वापस लेने की मांग की है। इसके लिए सराफा व्यपारियों ने आज से तीन दिन का देशव्यापी बंद रखा है। इस दौरान तमाम कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
कारोबारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार बढ़ाई गई ड्यूटी को वापस नहीं लेती वे चुप नहीं बैठेंगे। कारोबारियों ने कहा कि ड्यूटी लगने से सोने, हीरे के आभूषण और महंगे हो जाएंगे।
पहले ही सोने के बढ़े भावों ने उनका कारोबार चौपट कर रखा है ऐसे में ड्यटी कर उनके कारोबार को नुकसान बढ़ायेगा। आपको बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में गोल्ड बार पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी डेढ़ फीसदी से बढ़ाकर तीन फीसदी की है। जबकि चांदी को छोड़ कर सोने एवं हीरे के आभूषणों पर एक फीसदी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications