यूपी में छात्रसंघ की बहाली से छात्रों में उल्लास

मुख्यमंत्री पर की शपथ लेते ही अखिलेश यादव ने गुरूवार देर रात राज्य के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्रसंघ बहाल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब पहले की तरह सभी संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव होगा, जिसमें छात्र अपने नेताओं का चुनाव करेंगे। पांच साल से छात्रसंघ चुनाव पर लगी रोक हटने के बाद राजधानी लखनऊ समेत गोरखपुर, कानपुर, बरेली, फैजाबाद, जौनपुर, मेरठ में विश्वविद्यालयों के छात्रों में खासा खुशी देखी जा रही है।
छात्रों ने बताया कि छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी होती है और इसपर रोक लगाना लोकतंत्र का हनन है। अब छात्रों की एकता बरकरार रहेंगी और वह अपनी बात मजबूती से रख पायेंगे। गौरतलब है कि पिछले पांच सालों के बाद उत्तर प्रदेश छात्रसंघ पर लगा प्रतिबंध हटा है। बसपा सरकार ने पढ़ाई का हवाला देकर छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी थी। उन्होंने कहा था कि चुनाव होने से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में गुंडागर्दी बढ़ती है।












Click it and Unblock the Notifications