कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू

इस बार खास बात यह है कि परीक्षार्थियों को 15 मिनट एक्सट्रा समय दिया जायेगा पेपर पूरा करने के लिए। जो लोग शारीरिक रूप से विकलांग हैं उन्हें एक्सट्रा 20 मिनट दिया जायेगा। इस बार बड़ा चेंज यह है कि इंटरमीडियेट के लिए गणित और हिंदी के लिए सिर्फ दो पेपर होंगे।
इस बार 37,40,585 स्टूडेंट्स हाईस्कूल के लिए और 26,82,790 स्टूंडेंटस 12वीं के लिए परीक्षा दे रहे हैं। कुल मिला कर 63 लाख से ज्यादा बच्चे इस बार बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। जिसके लिए 9800 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।
यूपी में एक परीक्षा केन्द्र जिला कारागार में भी बनाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी केन्द्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। शुक्रवार को प्रथम पाली में हाई स्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडियेट की परीक्षा है।
प्रथम पाली सुबह 7:30 बजे से और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। केन्द्र से 200 मीटर की दूरी पर केवल परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक, अध्यापकों, पुलिस बल व परीक्षार्थियों का आवागमन रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications