पार्लर में सजना और रेस्टोरेंट में खाना पड़ेगा महंगा

आज लोकसभा में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी जैसे ही आम बजट का पिटारा खोले आम जनता की नजर घरेलू उत्पादों पर टिक गई। जैसा की पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बजट में घरेलू उत्पादों के एक्साइज ड्यूटी पर बढ़ोत्तरी होगी वैसा ही हुआ। टीवी, फ्रिज और कार महंगा हो गया है। इतना ही नहीं प्रणव दा ने महिलाओं को भी करारा झटका दिया है।
एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से ब्यूटी पार्लर जाना अब महिलाओं को महंगा पड़ेगा। आम बजट में हवाई टिकटों पर सर्विस टैक्स में 2 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है। हवाई टिकटों पर 12 फीसदी सर्विस टैक्स लगा दी गई है जो पूर्व में 10 फीसदी थी।












Click it and Unblock the Notifications