रेल बजट पर दोहरा शतक, आम बजट पर 100वां

24 फरवरी, 2010 को ममता बनर्जी ने सुबह 11 बजे रेल बजट पेश किया, जिसमें रेल यात्रियों को ढेर सारी सौगातें दीं। रेल बजट पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू ही हुआ था कि उसी शाम ग्वालियर में सचिन तेंदुलकर के नाम पर शंख बजने लगे। देश भर के क्रिकेट प्रेमी झूमने नाचने लगे। लोग सड़कों पर निकल आये, क्योंकि उसी दिन सचिन ने विश्व में सबसे पहले वनडे का दोहरा शतक जो लगाया था।
क्या हुआ था स्टेडियम में
टीम इंडिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने जब 187 रन बनाते हुए अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा तो सभी की सांसे एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी के लिए थम गईं। जी हां आगे दो पड़ाव थे। पहला सईद अनवर और केविन कोवेंट्री का 194 रनों का रिकॉर्ड और फिर 200 रनों का आंकड़ा। सचिन ने जैसे ही दोनों पड़ावों को पार किया, वैसे ही स्टेडियम में शंख बजने लगे। दर्शक खुशी से झूमने लगे, ड्रेसिंग रूम में बैठे टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी-अपनी जगह पर उछल पड़े। दोहरे शतक की खबर पढ़ें विस्तार से।
और आज फिर बजट का दिन
आज सुबह प्रणब मुखर्जी ने आम बजट पेश किया, जिसके बाद देश भर में महंगाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इससे पहले कि सभी परेशान होते कि सचिन ने अपने करियर का 100वां शतक जड़ दिया। इस शतक के साथ देश का नाम एक बार फिर क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा गया।












Click it and Unblock the Notifications