'आम बजट से आम आदमी का गला घोंटना चाहती है कांग्रेस'

वैसे आमबजट के बारे में सभी दलों की ओर से निराशाजनक प्रतिक्रिया ही आयी है। भाजपा ने इसे कमजोर और आम आदमी पर बोझ बढ़ाने वाला बजट बताया है।
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज प्रणब दा ने काफी निराश किया कम से कम उनसे हमें ऐसी उम्मीद नही थीं। इस बजट से एक बार फिर आम आदमी हताश और परेशान है। वहीं अकाली दल ने कहा कि आम बजट से आम आदमी का गला घोंटना चाहती है कांग्रेस।
गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को लोकसभा में 2012-13 के लिए बजट पेश किया जिसमें सर्विस टैक्स और एक्साइज़ ड्यूटी में बढ़ोतरी की है, वित्त मंत्री के इस कदम से फोन बिल, टीवी, फ्रिज, एसी, कार सभी चीज़ें महंगी होंगी।
सरकार ने आयकर सीमा को 1 लाख 80 हज़ार से बढ़ा कर दो लाख कर दिया जिस पर भी विरोधी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि सरकार लॉलीपॉप से लोगों को बहला-फुसला रही है।












Click it and Unblock the Notifications