आम बजट 2012-13 के प्रमुख अंश

Pranab Mukherjee
नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री प्रणब मुखर्जी देश का आम बजट 2012 लोकसभा में पेश करेंगे। यह बजट पूरे देश के लिए बहुत खास है, क्‍योंकि देश का आर्थिक ढांचा यहीं से निर्धारित होता है। हम लाये हैं बजट के लाइव अपडेट सीधे दिल्‍ली से।

12:50 बजे। प्रणब मुखर्जी ने अंत में हा- कल सुबह अखबार क्‍या सुर्खियां बनाते हैं, इसकी परवाह नहीं, बल्कि देखना यह होगा कि अगले 10 सालों में क्‍या सुर्खियां बनती हैं। इसी के साथ मैं यह बजट पेश करता हूं।

12:49 बजे। कुल मिलाकर राजस्‍व लाभ 41,400 करोड़ रहने का अनुमान है।

12:45 बजे। एसयूवी जिनका इम्‍पोर्ट भारत में किया जाता है, जो पूरी तरह बनकर भारत आती हैं, उन पर बेसिक कस्‍टम ड्यूटी 60 से बढ़ाकर 75 फीसदी कर दी गई है।

12:45 बजे। पान मसाला, गुटखा, तंबाकू उत्‍पादों पर एक्‍साइज ड्यूटी बढ़ी। यानी ये सभी वस्‍तुएं महंगी।

12:44 बजे। सोने पर कस्‍टम ड्यूटी 2 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत हुई। सिगरेट पर बेसिक कस्‍टम ड्यूटी बढ़ी। बीडि़यों पर भी एक्‍साइज ड्यूटी बढ़ाने का प्रस्‍ताव।

12:42 बजे। ऊर्जा बचाने वाले उपकरणों व एलईडी लैम्‍प्‍स पर बुनियादी सीमा शुल्‍क घटाकर 6 फीसदी होगा। यानी सीएफएल सस्‍ती होगी।

12:41 बजे। जीवन रक्षक दवाओं पर कस्‍टम ड्यूटी घटायी गई। आयोडीन पर कस्‍टम घटा दी जायेगी। नमक सस्‍ता होगा।

12:40 बजे। जहां घरेलू उद्योग मजबूत है, वहां कस्‍टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी होगी।

12:37 बजे। इस बजट से महंगाई बढ़ेगी- रेस्‍त्रां में खाना महंगा होगा, मोबाइल बिल, टेलीफोन बिल, एयर टिकट, महंगा होगा।

12:35 बजे। टीवी, फ्रिज, कार हुई महंगी। एक्‍सपोर्ट उत्‍पादों पर कस्‍टम ड्यूटी बढ़ी।

12:32। जिन वाहनों पर 22 फीसदी एक्‍साइज ड्यूटी लगती है उन पर अब 24 फीसदी लगेगी। इस तरह टेलीफोन, मोबाइल, बड़ी कारें।

12:32 बजे। 2008-09 में एक्‍साइज ड्यूटी 8 फीसदी थी जो पिछले साल 10 फीसदी कर दी गई। इस साल इसे 10 से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया है।

12:31 बजे। सर्विस टैक्‍स की दर 10 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने का प्रस्‍ताव है।

12:30 बजे। एक्‍सपोर्टरों के लिए एक नई योजना लायी जायेगी, जिसमें एक्‍सपोर्ट में जो कर देना जरूरी नहीं है, उसका रीफंड आसानी से मिल सके।

12:23 बजे। अप्रत्‍यक्ष करों में- सर्विस टैक्‍स लागू हुए 18 साल होने जा रहे हैं। अब इसके लिए एक सूची बनायी गई है, जिसमें बताया जायेगा किन पर टैक्‍स लगाये किन पर नहीं।

12:21 बजे। निर्माण क्षेत्र में छोटे उद्योग में जिन उद्योगों का टर्न ओवर एक करोड़ तक है उन्‍हें ऑडिट करनाने की जरूरत नहीं।

12:15 बजे। डायरेक्‍ट टैक्‍स कोर्ड और जीएसटी लागू होगा। पिछले साल हमने टैक्‍स एक्‍जम्‍प्‍शन 1.8 लाख रुपए की थी। इस साल टैक्‍स लिमिट बढ़ाकर 2 लाख रुपए की जाती है। 2 से 5 तक 10 फीसदी टैक्‍स लगेगा, 10 से 20 लाख तक की आय पर 20 फीसदी कर और 20 लाख से अधिक आय पर 30 फीसदी कर लगेगा।

10 हजार रुपए बचत खाते के ब्‍याज होता है तो उस पर टैक्‍स नहीं लगेगा। प्रिवेंटिव हेल्‍थ चेकप पर टैक्‍स नहीं लगेगा। कंपनियों के लिए टैक्‍स दरों में कोई प्रस्‍ताव नहीं है।

12:13 बजे। राजस्‍व घाटा 1.8 होने का अनुमान है।

12:12 बजे। वित्‍तीय वर्ष 2012-13 में 14,90,925 करोड़ रुपए का खर्च होगा।

12:11 बजे। आयकर और कॉर्पोरेट टैक्‍स में कमी आयी।

12:10 बजे। अनुमान से 15 फीसदी ज्‍यादा टैक्‍स वसूला गया।

12:08 बजे। विदेशों में काले धन की समस्‍या को ध्‍यान में रखते हुए कई देशों के साथ 17 ऐसे समझौते किये गये हैं, जिससे विदेशी बैंकों में जमा भारतीयों के पैसों के बारे में पता चल सके। इसी सत्र में काले धन पर श्‍वेत पत्र सरकार लायेगी।

12:05 बजे। रक्षा बजट- 1,93,460 करोड़ रुपए निर्धारित किये जाने का प्रस्‍ताव है।

12:04 बजे। चौधरी चरण केंद्रीय कृषि विवि को 100 करोड़ हैदराबाद में कृषि विश्‍वविद्यालय को 50 करोड़। इस धन का इस्‍तेमाल कृषि अनुसंधान में किया जायेगा।

12:01 बजे। गरीबी रेखा से नीचे पेंशन पाने वाली विधवाओं और विकलांगों को मासिक पेंशन 200 रुपए से बढ़ा कर 300 रुपए प्रति माह कर दिया गया है।

12:00 बजे। स्किल डेवलपमेंट के लिए कौशल विकास निधि के लिए 1 हजार करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है।

11:58 बजे। राष्‍ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 34 फीसदी बढ़ाकर 3915 करोड़ रुपए का प्रस्‍ताव रखा गया है। रोजगार के लिए 9 फीसदी ब्‍याज दर पर लोन दिया जायेगा। अगर समय पर लोन चुकाया तो 3 फीसदी की छूट मिलेगी।

11:58 बजे। मनरेगा से पलायन की समस्‍या से लड़ने में काफी मदद मिली है। इसके लिए बजट बढ़ाया जायेगा।

11:57 बजे। एनआरएचएम के तहत 18 हजार करोड़ से बढ़ा कर 20 हजार करोड़ रुपए का बजट निर्धारित करने का प्रस्‍ताव है।

11:55 बजे। स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र की बात करें तो हमें खुशी है कि पिछले एक साल में पोलियो का एक भी केस सामने नहीं आया। उसी तरह अन्‍य बीमारियों से लड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

11:54 बजे। गांवों के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर 20 हजार करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे। सर्व शिक्षा अभियान के तहत 21 फीसदी ज्‍यादा बजट निर्धारित किया जायेगा। माध्‍यमिक शिक्षा पर पिछले साल के मुकाबले 29 फीसदी ज्‍यादा धन होगा। माध्‍यमिक के लिए 3124 करोड़ रुपए होंगे। एजुकेशन लोन के लिए अलग से निधि स्‍थापित की जायेगी। 6 हजार नये स्‍कूल खोले जायेंगे।

11:52 बजे। राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण अभियान के तहत पिछड़े क्षेत्रों के लिए बजट में 22 फीसदी बढ़ाकर 12 हजार 40 करोड़ रुपए निर्धारित करने का प्रस्‍ताव है। इसमें बिहार, उड़ीसा, यूपी के बुंदेलखंड, आदि को लाभान्वित किया जायेगा।

11:52 बजे। राजीव गांधी किशोरी सशक्तिकरण सबला के तहत 7 हजार करोड़ रुपए का प्रस्‍ताव। ग्रामीण स्‍वच्‍छ पेय जल के लिए 27 फीसदी बजट बढ़ाकर 14 हजार करोड़ का प्रस्‍ताव है।

11:50 बजे। खाद्य सुरक्षा का नया कानून स्‍टैंडिंग कमेटी के पास है। इसके लिए आधार कार्ड के जरिये दिसंबर 2012 तक इसका परीक्षण पूरा जो जायेगा। कुपोषण की चुनौती से निपटने के लिए खास कार्यक्रम है।

11:49 बजे। अनुस‍ूचित जनजातियों के उत्‍थन के लिए राशि में 18 फीसदी बढ़ायी जायेगी। खाद्य सुरक्षा

11:48 बजे। खाद्यान्‍न के भंडारण के लिए निजी निवेश के साथ-साथ सरकारी सहायता भी दी जायेगी, जिससे भंडारण अच्‍छी तरह हो सके।

11:47 बजे। कृषि में वैज्ञानिक खोज के लिए ज्‍यादा प्रोत्‍साहन किया जायेगा।

11:46 बजे। किसानों को दिया जाने वाला किसान क्रेडिट कार्ड अब स्‍मार्ट कार्ड का रूप लेगा जो एटीएम में इस्‍तेमाल किया जा सकेगा।

11:45 बजे। सिंचाई योजनाओं व कृषि क्षेत्र के अन्‍य कार्यक्रमों को बढ़ाया जा रहा है। अगले वित्‍तीय वर्ष में सिंचाई क्षेत्र के लिए 500 करोड़ का आवंटन किया जायेगा। कृषि 5 लाख 75 हजार करोड़ का प्रस्‍ताव है, जो मौजूदा वर्ष से 1 लाख करोड़ ज्‍यादा है। इससे किसानों को दिये जाने वाले ऋण का ब्‍याज मात्र 7 फीसदी होगा। समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को अगले साल 3 फीसदी ब्‍याज कम होगा।

11:42 बजे। कृषि क्षेत्र को तरजीह दी जाती रहेगी। इस साल 18 फीसदी बजट बढ़ा कर 20 हजार 288 करोड़ रुपए बढ़ाने का प्रस्‍ताव है। हरित क्रांति के लिए उठाये गये कदम के फल मिलने लगे हैं। पूर्वी भारत में भी फसल की उपज लगातार बढ़ रही है। इसलिए पूर्वी भारत में हरित क्रांति के लिए आवंटन ज्‍यादा रखा जायेगा। वो 1 हजार करोड़ रूपए निर्धारित किया जायेगा।

11:41 बजे। लघु उद्योग हमारी अर्थव्‍यवस्‍था का आधार है। इन्‍हें सिडबी के साथ 5000 करोड़ के लोन की व्‍यवस्‍था की जायेगी।

11:40 बजे। कपड़ा मंत्रालय के तहत एक पावरलूम मेगा स्‍ट्रक्‍चर शुरू किया जायेगा। पूर्वोत्‍तर में पहले स्‍थापित किया जा चुका है।

11:39 बजे। होम लोन पर 1 फीसदी ब्‍याज की छूट दी जायेगी। 15 लाख के मकान पर कर्ज लेने पर यह सुविधा मिलेगी।

11:38 बजे। विमान ईंधन सीधे विदेश से खरीदा जायेगा।

11:36 बजे। अगले वित्‍तीय वर्ष में 8800 किलोमीटर की लंबाई के राष्‍ट्रीय राजमार्ग यानी नेशनल हाईवे बनाये जायेंगे।

11:35 बजे। विद्युतिकरण में फ्यूल सप्‍लाई की वजह से दिक्‍कतें आ रही हैं। इसके लिए कोल इंडिया लिमिटेड इसकी समीक्षा कर रही है। इसमें एक मंत्री दल स्‍थापित किया जायेगा। कोयले की सप्‍लाई बिजली संयंत्रों को सुगमता से पहुंचाया जायेगा, ताकि बिजली उत्‍पादन बढ़ सके।

11:32 बजे। इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर बॉन्‍ड भी पूरी तरह टैक्‍स फ्री हैं।

11:31 बजे। इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में पीपीपी मॉडल शुरू किया जा चुका है। पिछले वित्‍तीय वर्ष में अब तक 30 हजार करोड़ के बॉन्‍ड जारी किये। अगले साल 60 हजार करोड़ रुपए के बॉन्‍ड जारी करने का लक्ष्‍य है।

11:30 बजे। इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर देश की सबसे बड़ी चुनौती है। सरकारी निवेश के साथ-साथ निजी निवेश इसके लिए जरूरी है। इस वर्ष यह फैसला किया गया है कि इसमें सिंचाई, बांध, नहर बनायी जायेंगी। तेल व तेल गैस की पाइपलाइनें बिछाने व कृषि क्षेत्र के कार्यों को भी इसमें समाहित किया जायेगा।

11:28 बजे। स्‍वाभिमान परियोजना पिछले साल शुरू की गई थी। मार्च 2012 तक 73 हजार ऐसे इलाके हैं जहां बैंकिंग सुविधाएं मुहैया करायी जा चुकी हैं। अगले साल इस अभियान को पर्वोत्‍तर और पर्वतीय राज्‍यों के एक हजार से अधिक आबादी वाले इलाकों में भी बैंकिंग सुविधाएं पहुंचायी जायेंगी।

11:27 बजे। वैट की जगह जीएसटी लागू होगा।

11:26 बजे। बचत बढ़ाने के लिए राजीव गांधी इक्विटी सेविंग स्‍कीम। इसमें 50 हजार रुपए सीधा इक्विटी में निवेश करने वाले निवेशकों को 50 फीसदी टैक्‍स में छूट मिलेगी।

11:25 बजे। वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में एक ही कंपनी किसी एक जगह पर सब सामान नहीं बनाती। एक चीज का निर्माण एक जगह, बाकी का निर्माण दूसरे देश में। इसलिए एडवांस कर प्रणाली को मजबूत करना जरूरी है।

11:24 बजे। वित्‍तीय क्षेत्र में सुधारों का काम जारी है। सरकार का रुख वित्‍तीय क्षेत्र पर बना हुआ है।

11:23 बजे। एफडीआई पर सभी राज्‍य सरकारों के साथ एक राय होने के बाद फैसला लिया जायेगा। इस पर सहमति के लिए प्रयास जारी है।

11:21 बजे। निवेश के जरिये धन कमाने की बात है तो सरकारी कंपनियों को शेयर बाजार में बराबरी करने के मौके दिये जायेंगे, ताकि स्‍टॉक एक्‍सचेंज के माध्‍यम से उन्‍हें भी निवेश मिल सके। 2011-12 में इसमें 40 हजार करोड़ का लक्ष्‍य था, लेकिन 14 हजार करोड़ जुटा पाये। अगले साल का लक्ष्‍य 30 हजार करोड़ जुटाने का लक्ष्‍य है। इसमें 51 फीसदी मालिकाना हक सरकार का होगा।

11:20 बजे। डायरेक्‍ट टैक्‍स प्रणली लागू होगी, जिससे टैक्‍स चोरी पर लगाम कसी जा सकेगी।

11:18 बजे। पायलट परियोजना के तहत- मोबाइल उरवरक प्रोजेक्‍ट के माध्‍यम से सीधे रिटेलर को सबसिडी दी जायेगी। इसी प्रकार केरोसीन पर भी सबसिडी बैंक अकाउंट तक पहुंचायी जायेगी। जिनके लिए यह सबसिडी दी जानी है, वो उनके सीधे अकाउंट में पहुंचेगी। आधार कार्ड के जरिये अगले छह महीने में 50 जिलों में जरूरतमंदों को सीधे अकाउंट में स‍बसिडी जमा कर दी जायेगी।

11:17 बजे। खाद्य सुरक्षा विधेयक को जो सबसिडी दी जानी है, उसके लिए पूरी व्‍यवस्‍था की जायेगी।

11:16 बजे। अगले वित्‍तीय वर्ष 2012-13 में विकास दर 7.6 रहने की उम्‍मीद है।

11:13 बजे। पिछले साल की तुलना में इस बार सबसिडी पर ज्‍यादा खर्च हुआ। उद्योग पर भी ज्‍यादा खर्च करना पड़ा, जिससे मुनाफे पर असर पड़ा और कच्‍चे तेल की कीमतों के बढ़ने की वजह से सबसिडी का बजट बिगड़ गया। पिछले साल कॉर्पोरेट टैक्‍स भी कम मिला।

11:11 बजे। एक्‍सपोर्ट क्षेत्र से अच्‍छे आंकड़े हैं। एक्‍सपोर्ट क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र रहा है जिससे वैश्विक क्षेत्र से हमें अपनी अर्थव्‍यवस्‍था को बचाने में आसानी होगी।

11:09 बजे। कर्ज की बढ़ती लागत की वजह से जीडीपी में गिरावट आयी है। दिसंबर 2011 में ही खाद्य महंगाई दर काबू में आ सकी। अब उम्‍मीद है कि अगले कुछ महीनों में महंगाई दर कम हो सकेगी।

11:06 बजे। वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था का प्रभाव भारत पर भी पड़ा। फिर भी हम आगे बढ़ते रहे। यह 12वीं पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष है। इसमें हमें कठोर कदम उठाने पड़ेंगे। पांच उद्देश्‍य हमने निर्धारित करें हैं-

1. निजी निवेश को बढ़ावा दिया जाये। 2. कृषि पर ज्‍यादा जोर दिया जाये। 3. कुपोषण की समस्‍या पर ज्‍यादा जोर दिया जाये। 4 जो लक्ष्‍य निर्धारित किये गये हैं उनका पालन पारदर्शिता के साथ हो। 5. घरेलू मांग पर ध्‍यान दें।

11:04 बजे। वित्‍तमंत्री ने कहा कि मैं 2012-13 के लिए आम बजट पेश करता हूं। भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के लिए यह वर्ष अच्‍छा रहा है, लेकिन यूरोप में आर्थिक संकट गहराने की वजह से भारत प्रभावित हुआ। कच्‍चे तेल की कीमतें बढ़ीं। जापान में सूनामी और भूकंप आया, जिस वजह से वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था चरमरा गई।

11:03 बजे। बजट भाषण शुरू होते ही विपक्षी दलों के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया, लिहाजा वित्‍तमंत्री रुक गये।

11:00 बजे। ग्‍यारह बजते ही वित्‍तमंत्री ने बजट पढ़ना शुरू किया।

10:48 बजे। प्रणब मुखर्जी संसद भवन के अंदर पहुंचे। सत्र की कार्यवाही शुरू हुई।

10:30 बजे। कैबिनेट की बैठक जारी। संसद भवन में सांसद पहुंच चुके हैं।

सुबह 10:19 बजे। कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। बजट को मंजूरी दी जायेगी।

सुबह 10:02 बजे। प्रणब मुखर्जी यहां प्रधानमंत्री व सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं।

सुबह 9:50 बजे। प्रणब मुखर्जी संसद भवन पहुंचे। प्रणब दा 11 बजे सदन में बजट पेश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+