पीएम लॉलीपॉप: पेट्रोल होगा महंगा पर नहीं बढ़ेगी महंगाई

वहीं इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री ने एलपीजी, डीजल और पेट्रोल की कीमतों के इजाफे का भी संकेत दे दिया। आम बजट की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि वृद्धि से सरकारी घाटा कम होगा और जब सरकारी घाटा कम होगा तो महंगाई खुद ब खुद कम हो जायेगी। पीएम ने कहा कि अब विकास को तेज गति देने की जरूरत है और यह देश के समक्ष एक चुनौती है। उन्होंने इसे आर्थिक तरक्की का बजट बताया।
उन्होंने कहा कि जब भी समय आता है, हमें सब्सिडी में भी कटौती करनी होगी। जब भी यह कठिन निर्णय लेने का समय आएगा, हमें उम्मीद है कि इस पर हम सभी सहयोगियों को साथ ले सकेंगे। मनमोहन सिंह ने कहा कि गठबंधन में मुश्किल होती हैं पर समय की मांग के अनुसार कठिन निर्णय लेने पड़ते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सहयोगियों को साथ बिठाकर ही कठिन निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने सब्सिडी के संदर्भ में कहा कि इसमें कटौती जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications