अखिलेश के राज में फिर सजेगा जनता दरबार

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के नये मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के शपथ लेते ही लाखों गरीबों व कई प्रकार के दु:ख झेल रहे लोगों के चेहरे पर मुस्‍कुराहट की झलक देखने को मिली, जब नये सीएम ने जनता दरबार की घोषणा की। जी हां अखिलेश के राज में एक बार फिर यूपी की जनता के लिए जनता दरबार लगेगा।

पिछले पांच साल से लखनऊ में 5, कालीदास मार्ग स्थित मुख्‍यमंत्री आवास के आस-पास परिंदा तक नहीं फटक पाता था, लेकिन अब तस्‍वीर बदल गई है। अब यहां हर वो व्‍यक्ति अपनी दरख्‍वास्‍त लेकर आयेगा, तो उसकी जरूर सुनी जायेगी। ठीक उसी प्रकार, जैसे कभी मुलायम सिंह यादव के राज में सुनी जाती थी। मुलायम के पुत्र अखिलेश ने अपने पिता के नक्‍शेकदम पर चलते हुए पहली घोषणा जनता दरबार की की है।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में कहा कि घोषणा पत्र में किये गये सभी वादे पूरे किये जायेंगे। मीडिया ने जब वादे पूरे करने के लिये खर्च होने वाले पैसे की बात की तो अखिलेश बोले- अगर पिछली सरकार के पास मूर्तियां लगाने के लिए पैसा आ सकता है, तो हमारे पास इन वादों के लिए क्‍यों नहीं।

अखिलेश ने कहा कि आज शाम को होने वाली कैबिनेट की पहली बैठक में बेरोजगारी भत्‍ता पर चर्चा होगी और जहां तक हो सकेगा निर्णय भी ले लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+