सपा को घेरने का मौका छोड़ गयीं मायावती

लखनऊ। बसपा सरकार के दौरान विपक्ष में बैठी सपा अब सत्ता मिलते बसपा पर कटाक्ष करने का कोई मौका नहीं छोडऩा चाहती है। सपा के मनोनीत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसपा अध्यक्ष मायावती के राज्यसभा में जाने की तैयारी पर चुटकी ली और कहा मायावती जी ने उनकी सरकार को घेरने का सुनहरा मौका खो दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वह तो विधान परिषद में जा रहे हैं लेकिन मायावती विधान परिषद से राज्यसभा जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मायावती के लिए यही मौका था कि वह सपा को घेर सकती थीं लेकिन वह यह मौका भी खो रही हैं। अपने शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले अतिथियों पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पर परा के मुताबिक विपक्षी नेताओं को भी आमंत्रित किया जाता है लेकिन मायावती को आमंत्रित किया गया है या नहीं यह पूछने पर वह मुस्कुराये और आगे बढ़ लिये।

सपा का कहना है कि बसपा सरकार में विपक्ष के तौर पर सपा ने अपनी भूमिका का सही तरीके से निर्वहन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने लाठियां तक खायी लेकिन प्रदेश की जनता के लिए संघर्ष किया। इसका परिणाम है कि सपा को जनता ने चुना। उन्होंने वादा किया कि सपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी और ऐसा कोई काम नहीं करेगी, जिससे प्रदेश की जनता को तकलीफ हो।

दूसरी ओर निवर्तमान मुख्‍यमंत्री मायावती ने राज्यसभा के लिये नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही गुण्डाराज शुरू हो गया है और अब प्रदेश की जनता को इस गुंडाराज को झेलना होगा। राज्यसभा जाने के पीछे उन्होंने तर्क दिया कि वह सपा सरकार के कथित गुंडाराज को दिल्ली में जोरदार ढंग से उठाने के लिये संसद के उच्च सदन में जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+